फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Long-distance vehicles are lining up along the roadside due to the diversion.

Rampur News: डायवर्जन के कारण सड़क किनारे खड़े हो रहे लंबी दूरी के वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Long-distance vehicles are lining up along the roadside due to the diversion.
रामपुर। कांवड़ यात्रा के लिए लगाए गए डायवर्जन के कारण लंबी दूरी के वाहनों की परेशानी बढ़ गई है। डायवर्जन खुलने के इंतजार में बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे हाईवे, नैनीताल हाईवे और शाहबाद रोड पर वाहनों की कतार लग रही है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। कांवड़ यात्रा के चलते लखनऊ दिल्ली, नैनीताल हाईवे पर इन दिनों रूट डायवर्ट है। रूट डायवर्जन छह दिन का है। मंगलवार की रात को यह डायवर्जन खुलेगा। डायवर्जन की वजह से लंबी दूरी वाले वाहनों के चालकों की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

लंबी दूरी वाले वाहन अब सड़क किनारे खड़े होने लगे हैं,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। लंबी दूरी के वाहन चालकों का कहना है कि डायवर्जन लागू होने के बाद उन्हें आगे बढ़ने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान चालक वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर एक के पीछे एक कई भारी वाहन खड़े होने से सड़क का हिस्सा घिर जाता है। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण पीछे से आने वाले छोटे वाहनों के चालकों को सड़क किनारे खड़े भारी वाहन दूर से नजर नहीं आते। हाईवे पर वाहनों की बढ़ती कतार के कारण स्थानीय वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल हाईवे और शाहबाद रोड पर भी कई स्थानों पर इसी तरह की स्थिति दिखाई दे रही है।
रात में बढ़ जाता है खतरा : दिन में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन किसी तरह दिखाई दे जाते हैं, लेकिन रात में इनसे खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई वाहनों की पार्किंग लाइट या रिफ्लेक्टर पर्याप्त स्पष्ट नहीं होते। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहन चालक अचानक सामने आए खड़े वाहन से टकरा सकते हैं।
पुलिस ने चालकों के लिए बनाए हैं हाल्टिंग स्टेशन : सड़क किनारे वाहन न खड़े हों। इसको देखते हुए पुलिस ने हाईवे व शाहबाद रोड पर हाल्टिंग स्टेशन बनाए हैं।

सीओ ट्रेफिक राजवीर परिहार ने बताया कि लखनऊ दिल्ली हाईवे पर मिलक, शहजादनगर के साथ ही नैनीताल रोड और शाहबाद रोड पर 15 से ज्यादा हाल्टिंग स्टेशन बनाए हैं। इन स्टेशन पर वाहन साइड से खड़े कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed