पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Finance company manager dies after bike hits divider on Nainital Highway

Rampur News: नैनीताल हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Finance company manager dies after bike hits divider on Nainital Highway
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे बाईपास पर सोमवार दोपहर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक अब्दुल बारी (38) निवासी निगोही, थाना तिलहर, शाहजहांपुर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे किसान बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अब्दुल बारी मुरादाबाद की एक निजी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर थे। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह बाइक से नगर आ रहे थे। रामपुर में खड़े हरियाणा से अपने घर ग्राम मुबारकपुर डंडिया लौट रहे किसान बलजीत सिंह ने उनसे लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन

नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान अब्दुल बारी ने दम तोड़ दिया, जबकि बलजीत सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed