पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder accused arrested in encounter committed murder due to illicit relationship with his wife IN RAMPUR

UP: 'मेरी पत्नी से उसका अफेयर था, आपत्तिजनक तस्वीरें भी वायरल कीं, इसलिए मारा', कातिल योगेश का बड़ा खुलासा

Wed, 01 Jul 2026 03:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 01 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

रामपुर पुलिस ने हत्या का आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पत्नी से अवैध संबंध में बदनामी के चलते डंपर चालक की हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Murder accused arrested in encounter committed murder due to illicit relationship with his wife IN RAMPUR
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी की रामपुर पुलिस ने डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या के आरोपी योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के कारण उसने हत्या की।
विज्ञापन


बुधवार को पटवाई पुलिस जोलपुर रोड पर गश्त कर रही थी, तभी निर्माणाधीन सोना पुल के पास एक संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक चालक योगेश कच्चे रास्ते से भागने लगा और उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में आरोपी योगेश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल योगेश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ में योगेश ने बताया कि उसकी पत्नी के मृतक चंद्रपाल उर्फ चंचल से अवैध संबंध थे। चंचल ने उसकी पत्नी के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर वायरल कर दी थीं, जिससे उसकी रिश्तेदारों और संबंधियों के बीच काफी बदनामी हो रही थी।

सहयोगियों के साथ मिलकर बनाई थी हत्या की योजना
इसी बदनामी से मजबूर होकर सोमवार को उसने अपने सहयोगी विनोद, महेश और भाई मुनेश के साथ मिलकर चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या की योजना बनाई। शाहबाद रोड पर मोगा ढाबे के सामने टायर पंचर बनवाने के दौरान उसने चंद्रपाल उर्फ चंचल के सिर में गोली मार दी थी।
 

थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed