{"_id":"69a9dfed33b9f4fff706b36b","slug":"high-speed-roadways-bus-and-truck-collide-four-passengers-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1016-165612-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार रोडवेज और ट्रक में टक्कर, चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार रोडवेज और ट्रक में टक्कर, चार यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। नगर के मोहल्ला मंगोली के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक और रोडवेज बस के चालक भाग निकले।
सवारी बबलू और नीतू के मुताबिक रोडवेज बस बरेली के सिरौली से मुरादाबाद जा रही थी। जैसे ही बस मंगोली के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी साइड से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे घूरे में जा घुसी।
हादसे के दौरान ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और एक घर का स्लिप तोड़ते हुए आगे बढ़ गया, लेकिन चालक ने किसी तरह वाहन को घर में घुसने से बचा लिया। हालांकि ट्रक के नीचे एक साइकिल और मोटरसाइकिल आकर कुचल गईं। दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक, परिचालक और ट्रक चालक मौके से भाग गए। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
हादसे में बरेली जिले के सिरौली क्षेत्र के गुरगांवा निवासी विनय और उनकी पत्नी कोमल (24) को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अन्य तीन घायल निजी अस्पताल में इलाज कराने चले गए। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को सीएचसी पहुंचा दिया है और घटना की जांच की जा रही है।
Trending Videos