पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband accused of marrying again and throwing wife out of the house.

Rampur News: पति पर दूसरी शादी कर घर से निकालने का आरोप

Tue, 30 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of marrying again and throwing wife out of the house.
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने और तीन बच्चों सहित घर से निकालने का आरोप लगाया है। सोमवार को मायके पक्ष के साथ पहुंची महिला ने कोतवाली परिसर में हंगामा करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के थाना कुटाहन क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व शाहबाद क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति ने डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर ली और उसे घर ले आया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। विवाहिता ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले भी कोतवाली में शिकायत की थी। तब समझौते के तहत पति ने दूसरी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने की बात कही थी, लेकिन अब फिर उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया गया है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed