{"_id":"69a9e0424c636e7e20079321","slug":"jeans-businessman-missing-under-suspicious-circumstances-rampur-news-c-282-1-rmp1004-165647-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जींस कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जींस कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली पर घर लौट रहे एक जींस कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। मामले की सूचना जीआरपी के साथ ही सिविल लाइंस पुलिस को भी दी गई है। जांच के दौरान पुलिस को कारोबारी मोबाइल और खाली बैग काउंटर पर मिला है। फिलहाल कारोबारी की तलाश की जा रही है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताई है।
सिविल लाइंस थानना क्षेत्र के मिलक निब्बी निवासी अजब सिंह जींस का कारोबार करते हैं। उनका यह कारोबार रामपुर के साथ ही दिल्ली में भी है। बताते हैं कि अजब सिंह मंगलवार की रात में दिल्ली से रामपुर लौट रहे थे।
उन्हें शाम तक रामपुर पहुंचना था लेकिन देर रात तक वह नहीं पहुंचे जिस पर उनके परिजन जीआरपी पहुंच गए जहां परिजनों ने बताया कि अजब सिंह मजदूरों की मजदूरी लेकर रामपुर लौट रहे थे लेकिन वह घर नहीं पहुंचे।
परिजनों ने मामले की जानकारी सिविल लाइंस थाने की पुलिस को भी दी। सूचना के बाद सिविल लाइंस पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ सक्रिय हो गई। पुलिस को इस बीच रेलवे स्टेशन में रेलवे लाइन के पास एक बैग मिला, जिसमें एक मोबाइल फोन भी मिला। इसकी घंटी बज रही थी। परिजनों ने इस बीच अपहरण की भी आशंका जाहिर की।
पुलिस ने महिला को बताया कि मोबाइल फोन और खाली बैग रेलवे स्टेशन के काउंटर पर मिला है। सूचना मिलने पर युवक के परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया।
जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर एक खाली बैग रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
फुटेज में युवक स्टेशन पर आता हुआ दिखाई दे रहा है और बैग रखने के बाद वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली की ओर जाता हुआ नजर आ रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि कारोबारी का कोई अपहरण नहीं हुआ है। उसके पास बैग में रुपये होने की बात भी पूरी तरह गलत है। बैग पूरी तरह खाली था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रोडवेज पर उतरकर स्टेशन पर आया था अजब सिंह
रामपुर। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि अजब सिंह दिल्ली से रोडवेज की बस से चला था। उसको यहां रिसीव करने वाला आना था लेकिन वह नहीं आया, जिस पर वह रामपुर रोडवेज पर उतर गया। जांच में यह भी पता चला है कि रोडवेज बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक वह पैदल ही आया और फिर यहां से वापस फिर ट्रेन में बैठकर दिल्ली की ओर रवाना हुआ है। संवाद
Trending Videos