{"_id":"6a2873ad145b6bdeda04d4c7","slug":"out-of-control-pickup-truck-overturns-onto-e-rickshaw-two-young-brothers-killed-rampur-news-c-282-1-rmp1016-172945-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बेकाबू पिकअप ई-रिक्शा पर पलटी, दो सगे मासूम भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बेकाबू पिकअप ई-रिक्शा पर पलटी, दो सगे मासूम भाइयों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। ढकिया चौकी क्षेत्र और खंजीपुरा गांव के बीच मंगलवार सुबह पिकअप का एक्सल टूटने से वह बेकाबू होकर ई-रिक्शा पर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो सगे भाई आबिद (11) और नावेद (12) की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और बहन घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक बच्चों के चाचा सुहेल ने बताया कि बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के पिशनारी गांव निवासी उनके तहेरे भाई खुर्शीद अहमद अपनी पत्नी सकीना, बेटी अरमाना (14) और बेटों नावेद व आबिद के साथ शाहबाद के नंदगांव स्थित ससुराल में आए थे। रविवार को नंदगांव में खुर्शीद अहमद की सगी चचेरी साली की शादी थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह परिवार ई-रिक्शा से घर लौट रहा था।
सुबह करीब नौ बजे ढकिया और खंजीपुरा गांव के बीच सुमित के ईंट भट्ठे के पास पिकअप का एक्सल टूट गया। इसके बाद पिकअप बेकाबू होकर ई-रिक्शा पर पलट गई। हादसे में सभी लोग ई-रिक्शा और पिकअप के बीच फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में खुर्शीद, उनकी पत्नी सकीना, बेटी अरमाना तथा दोनों बेटे नावेद और आबिद घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आबिद और नावेद को मृत घोषित कर दिया। अरमाना की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सकीना के सिर में चोट आई है, जबकि खुर्शीद को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही नंदगांव से परिजन बिलखते हुए सीएचसी पहुंच गए। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद पिकअप चालक और ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गए थे। जांच में पता चला है कि पिकअप चालक खंदेली अपने घर गेहूं लेकर जा रहा था, तभी वाहन का एक्सल टूट गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
0000
ससुराल में रुक जाते तो बच सकता था हादसा
शाहबाद। सीएचसी में मौजूद परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब खुर्शीद परिवार के साथ घर लौट रहे थे, तब नंदगांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें एक दिन और रुकने के लिए कहा था। परिजनों के अनुसार, नावेद कक्षा तीन और आबिद कक्षा दो का छात्र था। दोनों की गर्मी की छुट्टियां चल रही थीं और वे भी ननिहाल में रुकना चाहते थे। हालांकि खुर्शीद काम का हवाला देकर परिवार के साथ घर के लिए निकल पड़े और रास्ते में हादसा हो गया। सीएचसी में मौजूद परिजन इस बात को याद कर रोते-बिलखते रहे। संवाद