{"_id":"69c426b386099953700e67b8","slug":"pet-dogs-kill-goat-fir-against-owner-rampur-news-c-282-1-rmp1016-167143-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पालतू कुत्तों ने बकरे की जान ली, मालिक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पालतू कुत्तों ने बकरे की जान ली, मालिक पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के एक गांव में पालतू कुत्तों के हमले से एक तोतापरी बकरे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कुत्ता मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी दीनदयाल उर्फ दीनानाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब दो माह पूर्व तोतापरी नस्ल के दो बकरे खरीदे थे, जिनकी उम्र लगभग आठ माह थी। आरोप है कि 18 मार्च की रात गांव के ही डालचंद के दो पालतू कुत्तों ने उसके बकरों पर हमला कर दिया।
इस हमले में एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया और एक बकरे को बचा लिया। पीड़ित ने बताया कि वह दिव्यांग है और उसके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है।
बकरों की मौत से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने आरोपी कुत्ता मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि डालचंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos