सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Youth who went to Russia died after being shot, family said – he was lured into the army

रामपुर: रूस गए युवक की गोली लगने से माैत, परिजन बोले- लालच दे सेना में किया भर्ती, नाै माह पहले गया था शावेद

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 04 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर के मंझरा फतेहगंज निवासी शावेद की रूस में गोली लगने से मौत हो गई। वह करीब नौ महीने पहले रोजगार के लिए विदेश गया था। परिजनों को आरोप है कि उसे सेना में भर्ती कर लिया गया था। 

Rampur: Youth who went to Russia died after being shot, family said – he was lured into the army
रूस में गोली लगने से शावेद की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर के मसवासी क्षेत्र के गांव भूबरा मुहस्तेकम के मंझरा फतेहगंज निवासी दूल्हे हसन के 22 वर्षीय पुत्र शावेद की रूस में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शावेद करीब नौ महीने पहले रोजगार के सिलसिले में रूस गया था।

Trending Videos


वहीं पर वह आर्मी में भर्ती हो गया था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शावेद का शव शनिवार को बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। इसके चलते परिजन रात में ही दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का इकलौता सहारा था शावेद
शावेद अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसका एक भाई मानसिक रूप से पीड़ित है, ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों का कहना है कि शावेद मेहनती और मिलनसार युवक था, जिसने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश का रुख किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

रोजगार की तलाश में गया, आर्मी तक पहुंचा, लेकिन नहीं लौट सका जिंदा
शावेद घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रूस स्टील फर्नीचर का काम करने गया था। दो महीने उसने स्टील फर्नीचर का काम किया। इस दौरान वह हॉस्टल में रहता था। बताते हैं कि हॉस्टल से आर्मी वाले उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने आर्मी जॉइन कर ली, लेकिन यह फैसला उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed