सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Storm and rain changed the weather, power went out in many places

Rampur News: आंधी और बारिश से बदला मौसम, कई जगह बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain changed the weather, power went out in many places
विज्ञापन
रामपुर। शहर में दिनभर गर्मी और उमस के बीच बारिश के आसार बने रहे, जबकि देर शाम मौसम ने करवट ली। काली घटाएं छाने के साथ तेज अंधड़ चला और रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, कई जगह बिजली गुल हो गई।
Trending Videos

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे मौसम में ठंडक रही, इसके बाद गुनगुनी धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई और गर्मी बढ़ी। दोपहर करीब एक बजे के बाद मौसम में नरमी आई और हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिक असर नहीं पड़ा।
शाम करीब छह बजे के बाद मौसम अचानक बदला। काली घटाएं छाईं और तेज हवा के साथ अंधड़ शुरू हो गया। रात करीब साढ़े सात बजे रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed