{"_id":"69d57055c210bdd743069fbd","slug":"changing-lifestyle-is-increasing-the-number-of-patients-with-diabetes-and-bp-rampur-news-c-282-1-rmp1027-168172-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहे शुगर और बीपी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहे शुगर और बीपी के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आधुनिक जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आ रहा है। जिला अस्पताल में हर चौथा मरीज शुगर (डायबिटीज) से पीड़ित पाया जा रहा है, वहीं ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पहले शुगर की बीमारी अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। बढ़ती मरीज संख्या के कारण एलएफटी और केएफटी जैसी जांचों की मांग भी बढ़ी है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में 80 लोगों की शुगर जांच की गई, जिसमें 20 फीसदी में शुगर की पुष्टि हुई। वहीं कई लोगों का बीपी भी बढ़ा हुआ पाया गया।
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. दशरथ सिंह के अनुसार गलत खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, देर रात तक जागना और मानसिक तनाव इन बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है।
चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते सावधानी बरती जाए तो शुगर और बीपी जैसी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
Trending Videos