सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways bus hits bike, father dies, son injured

Rampur News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits bike, father dies, son injured
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार फास्ट फूड विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र घायल हो गया।
Trending Videos

रुद्रपुर के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी नारायण दास (58) बृहस्पतिवार रात रामपुर स्थित अपनी बेटी के ससुराल से होली मिलकर बाइक से पुत्र जयप्रकाश के साथ लौट रहे थे। रुद्र विलास चौकी के पास पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नारायण दास गंभीर घायल हो गए, जबकि जयप्रकाश भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां नारायण दास को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस की स्टेशन अधीक्षक विद्या जोशी ने घटना की तहरीर दी है। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed