सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sher resonated at the All India Mushaira, and the audience enjoyed it till late night.

Rampur News: ऑल इंडिया मुशायरे में गूंजे शेर, देर रात तक श्रोताओं ने लिया लुत्फ

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sher resonated at the All India Mushaira, and the audience enjoyed it till late night.
विज्ञापन
रामपुर। तालीम तरबियत वेलफेयर सोसायटी की ओर से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किला मैदान में किया गया। मुशायरे में देशभर से आए शायरों ने अपनी शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम देर रात से शुरू होकर तड़के साढ़े तीन बजे तक चलता रहा।
Trending Videos

मुशायरे की शुरुआत रात करीब 10 बजे हुई, जिसमें शेरो-शायरी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शायर बिलाल सहारनपुरी, पॉपुलर मेरठी, अबरार काशिफ, चरण सिंह बशर, अजहर इनायती, शहजादा गुलरेज, चिराग शर्मा, रिक अदा, निकहत अमरोहवी, नईम नजमी, शकील गौस और जिया इनायती ने अपने कलाम पेश कर समां बांधा। शायरों के शेरों पर श्रोताओं ने तालियों से इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में चेतना आती है और ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। आयोजक फैसल लाला ने सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। मुशायरे में हजारों लोगों ने शिरकत की।
-----------
पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा
किला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर में पुलिस तैनात रही और आने-जाने वालों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम समाप्त होने तक पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed