सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SIR: Rampur assembly constituency has the highest number of votes, Swar has the lowest number of votes.

एसआईआर : रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक, स्वार में सबसे कम वोट कटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
SIR: Rampur assembly constituency has the highest number of votes, Swar has the lowest number of votes.
विज्ञापन
रामपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाता 15,41,073 रह गए हैं। एसआईआर से पहले इनकी संख्या जिले में 27 अक्तूबर 2025 को मतदाता की संख्या 17,57,741 थी। इस हिसाब 2.16 लाख मतदाता कम हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक मतदाता रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 72858 और सबसे कम मतदाता स्वार विधानसभा क्षेत्र से कम हुए हैं।
Trending Videos



जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि छह जनवरी के आलेख्य प्रकाशन पर कुल मतदाता 14,36,181 थे। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची में 15,41,073 मतदाता होंगे, जिनमें 8,37,011 पुरुष, 7,03,978 महिला तथा 84 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम सूची एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपना नाम जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या मतदेय स्थलों पर देख सकते हैं। ऑनलाइन निरीक्षण जिला वेबसाइट https://rampur.nic.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी की वेबसाइट पर भी किया जा सकता है।



इस विधानसभा क्षेत्र में इतने मतदाता-

पुराने नए इतने कम हुए वोटर सीट किसके पास
स्वार- 3,17164 2,87894 29270 अपना दल (एस)

चमरौआ - 3,18720 2,79590 39130 सपा

बिलासपुर - 3,59260 3,27102 32158 भाजपा
रामपुर- 3,92948 3,20090 72858 भाजपा
मिलक - 3,69649 3,26397 43252 भाजपा

-----------------
कुल मतदाताओं की संख्या-1541073
पुरुष मतदाता-837011
महिला मतदाता-703978
थर्ड जेंडर-84
युवा मतदाताओं की संख्या-26827 (18 से 19 वर्ष)
सीनियर सिटीजन-7153
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या-14287
सर्विस मतदाताओं की संख्या-1328
मतदाताओं के आधार पर वर्तमान में जेंडर रेशियो-841
जनपद का वर्तमान में ईपी रेशियो-52.38 प्रतिशत
----------------------
मृतक / शिफ्टेड / डुप्लीकेट विधानसभावार मतदाता-
स्वार 45702, चमरौआ 60047, बिलासपुर 51424, रामपुर 106766, मिलक (अ.ज.)57632
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed