पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ulama submitted a memorandum to the SDM in protest against the remarks.

Rampur News: टिप्पणी के विरोध में उलमा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ulama submitted a memorandum to the SDM in protest against the remarks.
स्वार। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान की टिप्पणी से नाराज उलमा और मुस्लिम समाज के लोगों ने सोमवार को एसडीएम अमन देओल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी और मुफ्ती फराग अहमद खां नईमी के नेतृत्व में उलमा और मुस्लिम युवाओं ने एक इंटरव्यू/पॉडकास्ट के दौरान पैगंबर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने और देश की एकता को प्रभावित करने का प्रयास हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि नाजिया इलाही खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी, मौलाना फिराग अहमद नईमी, मौलाना नाजिम खां, मौलाना सैयद फरीद, कारी इमरान रजा, मौलाना नावेद, हाफिज अमीर अहमद, अधिवक्ता जुनैद समेत तमाम उलमा और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed