{"_id":"69ab2a31dbd1a8d5690dffdb","slug":"uncontrolled-bike-rider-collides-with-electric-pole-on-the-roadside-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1025-165743-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अनियंत्रित बाइक सवार रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अनियंत्रित बाइक सवार रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराया, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के मानपुर ओझा सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ऊधमसिंहनगर जिले के ग्राम भुकसौरा निवासी चरणजीत सिंह उर्फ लाडी (46) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चरणजीत सिंह बाइक से नानकपुरी टांडा की ओर से रुद्रपुर जा रहा था। मानपुरओझा बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास कौशलगंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।
सूचना पर रुद्र विलास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार दिया है।
Trending Videos