सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   When his wife did not return home, he hanged himself and committed suicide.

Rampur News: पत्नी घर नहीं आई तो फंदा लगाकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not return home, he hanged himself and committed suicide.
विज्ञापन
सैफनी। क्षेत्र के पट्टी फाजिलाबाद गांव में एक युवक ने पत्नी के वियोग में जान दे दी। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि पति के बुलाने पर भी पत्नी 20 दिन से नहीं आ रही थी। इसी कारण युवक नाराज था। उधर, मृतक के पिता ने भी पत्नी पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार गांव निवासी मेघ सिंह का पुत्र सोनू (28) परिजनों के साथ मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के जैतवाड़ा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपनी बहन रिंकी के साथ घर पहुंचा था। पत्नी करीब 20 दिन से मायके में थी। सोमवार की रात सोनू कमरा बंद कर छत की कड़ी में रस्सी डालकर फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे बहन रिंकी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। जाली का कपड़ा हटाकर देखा तो सोनू का शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
सोनू मृतक के पिता मेघ सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी झगड़ा करती रहती थी, जिससे वह परेशान था। पत्नी रजनी ने बताया कि पांच साल पहले लव मैरिज हुई थी। हमारा कोई झगड़ा नहीं होता था। मुझे एक दिन पहले ही बाजार बुलाकर चूड़ी दिलाई थीं। दूसरे दिन को बुलाने के लिए कहा था। उनके दो बेटे हैं। उनमें रचित चार और शरद तीन साल का है।
सैफनी थाना इंचार्ज अजय मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद था। वह करीब 20 दिन से मायके में थी, बुलाने के बाद भी नहीं आ रही थी। इस कारण उसने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed