{"_id":"69a9e1135c351abc330f5c5f","slug":"young-man-found-in-a-bloody-condition-dies-in-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1016-165638-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रक्तरंजित हालत में मिला युवक, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रक्तरंजित हालत में मिला युवक, अस्पताल में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। भुड़ासी गांव में एक युवक मंदिर के पास रक्तरंजित हालत में बेहोश मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
भुड़ासी निवासी मोहर सिंह (37) मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव के बड़े मंदिर के पास पड़े मिले थे। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत शाहबाद के सीएचसी ले गए। मृतक की भाभी शांति ने बताया कि मोहर सिंह ही घर के एकमात्र कमाने वाले थे।
उनके पति रामदास लंबे समय से बीमार रहते हैं, जिससे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मोहर सिंह पर ही थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों के पोस्टमार्टम से इन्कार करने पर कोतवाल प्रदीप कुमार ने पंचनामा भरकर कार्रवाई पूरी की। अगले दिन परिजनों ने गांव में ही मोहर सिंह अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
Trending Videos