सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   65 blood donors became great donors, showed amazing enthusiasm

Saharanpur News: 65 रक्तदाता बने महादानी, दिखा गजब का उत्साह

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
65 blood donors became great donors, showed amazing enthusiasm
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से टीबी सेनोटोरियम में आयोजित रक्तदान&nb
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से टीबी सैनिटोरियम में लगाया गया रक्तदान शिविर


- 18 साल से अधिक उम्र वालों ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से टीबी सैनिटोरियम में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें फैमिली ऑफ ब्लड ऑफ डोनर्स ट्रस्ट सहयोगी रहा। शिविर में 65 रक्तदाता रक्तदान कर महादानी बने। भीषण गर्मी के बीच रक्तदाता रक्तदान करने के लिए पहुंचे। उनमें गजब का उत्साह देखने को मिला।
रविवार को रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले टीबी सैनिटोरियम में पहुंचकर रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की। इसके बाद रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को अमर उजाला व एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमाण पत्र का वितरण किया। नगर विधायक ने कहा कि रक्त चार प्रकार के तत्वों से निर्मित होता है, रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा। 18 वर्ष से 65 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि रक्त में 12.5 ग्राम या इससे अधिक हीमोग्लोबिन हो तो रक्तदान कर सकता है। पुरुष तीन माह एवं महिलाएं चार माह के अंतराल पर नियमित रक्तदान कर सकते हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मराज मानू, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सपना सोनी, डॉ. विदुषी गुप्ता, डॉ. प्रियंका प्रभाकर, एफबीडी संस्थापक तरुण भोला, मोहम्मद जुनैद, नीशू जैवाल, सचिन नामदेव, अर्जुन शर्मा, कुणाल सैनी, उदित अग्रवाल, ईशान वर्मा, अशोक कुमार, हरीश कुमार, रेणुका, आबिद हसन, दीपाली शर्मा, अमित, आकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed