सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amazing: 21 people including Kanwarpal and Abdul Rahim are living in two tin sheds.

गजब : टिनशेड के दो कमरों में रह रहे हैं कंवरपाल और अब्दुल रहीम समेत 21 लोग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Amazing: 21 people including Kanwarpal and Abdul Rahim are living in two tin sheds.
विज्ञापन
दीपक शर्मा/धर्मेंद्र सैनी

सहारनपुर। दो कमरों वाला टीनशेड का मकान, उसमें मूंगा, कंवरपाल भी रह रहे हैं और अब्दुल रहीम भी। इन दोनों के अलावा शाजदा, इसराना, संजय, सोनू, विक्रम और राहुल समेत 19 सदस्य रहते हैं।
इन नामों को देखकर इसे भाईचारे की मिसाल तो कहा जा सकता है, लेकिन यह सच नहीं है, बल्कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में त्रुटि का मामला है, जो बेहद हैरान कर देने वाला है। मतदाता सूची में दर्ज इस मकान की पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां पर मूंगा और उसके परिवार के आठ सदस्य रहते हैं और सभी हिंदू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड साढ़ौली कदीम के गांव इस्माइलपुर मुस्तकम के वार्ड नंबर एक के मकान नंबर चार में कुल 21 लोगों की वोट बनी हैं। सूची के अनुसार, यहां पर मूंगा, लीला, इनाम, शाजदा, अब्दुल रहीम, कंवरपाल, बिरमवती, इसराना, कल्लू, शल्ये, संजय, पप्पन, शहूद, अंजू, सोनू, रामिश, विक्रम, राहुल, रिजवाना, मोहम्मद अहमद की वोट पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

दस जून को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद टीम ने सूची का विश्लेषण किया। इसमें कई तथ्य सामने आए। एक ही परिवार में 21 लोगों की वोट बनी हैं। इसमें भी दूसरे समुदाय के लोग भी साथ रह रहे हैं।
जब मौके पर टीम पहुंची तो और भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वोट बनाने वाले अधिकारियों ने एक ही मकान में 21 लोगों का निवास दिखाया है। उस घर की छत पर टीन पड़ी हुई है और दो कमरे हैं। वहां रह रहे मूंगा पुत्र मगन ने बताया कि उनके परिवार में कुल आठ सदस्य हैं। उनका दामाद कंवरपाल साथ रहता है। इसमें पत्नी लीला, बेटी बिरमवती, उसका पति कंवरपाल, नाती राहुल, सावन और नातिन अंजू रहते हैं। इसी मकान में कल्लू पुत्र कुंदन की भी वोट बनी है, जबकि उनका मकान गली के दूसरी तरफ है।
कुंदन ने बताया कि दो लड़के मोहित और अजय के साथ रहते हैं। अब्दुल रहीम पुत्र महबूब, पत्नी इसराना ये लोग दूसरे गांव अंबेहटा में रहते हैं, जबकि इनाम, शहीद और शाजदा कौन हैं। उसके बारे में नहीं जानते। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed