सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The process of registration, fire and pollution NOC should be simplified: Dr. Rajeev

पंजीकरण, फायर और प्रदूषण एनओसी की प्रक्रिया हो सरल : डॉ. राजीव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The process of registration, fire and pollution NOC should be simplified: Dr. Rajeev
अंबाला रोड ​स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के नवनि
विज्ञापन
- दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई यूपी आईएमए स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक

- 150 से अधिक चिकित्सक हुए शामिल, आओ गांव चले अभियान को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रविवार को यूपी आईएमए स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश स्तर की बैठक की मेजबानी का मौका सहारनपुर को 18 साल बाद मिला। ऐसे में चिकित्सक उत्साहित नजर आए। यही कारण है कि 150 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। बैठक में पंजीकरण, फायर और प्रदूषण एनओसी की प्रक्रिया को सरल किए जाने की मांग उठाई।
आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि सरकार को चिकित्सकों से जुड़े पंजीकरण, फायर एनओसी और प्रदूषण एनओसी जैसी प्रक्रियाओं को सरल बनाना चाहिए। अनावश्यक प्रशासनिक जटिलताओं और उत्पीड़न से चिकित्सकों को राहत मिलनी चाहिए, ताकि वह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी आईएमए के संरक्षक डॉ. शरद अग्रवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में डॉक्टरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी चिकित्सक को कोई समस्या आती है तो आईएमए उसका समाधान कराने के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। यूपी आईएमए के आओ गांव चलें अभियान के तहत प्रदेश के 84 गांवों को गोद लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सरकार चिकित्सकों के साथ खड़ी है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बैठक को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग अवैध वसूली और दबाव बनाने के उद्देश्य से चिकित्सकों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम सचिव डॉ. मनदीप सिंह, आईएमए स्टेट सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. रेणु शर्मा, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. नीरज आर्या, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed