{"_id":"69a5e57eb5cb62a2c509d128","slug":"a-close-watch-on-those-creating-ruckus-on-the-day-of-phag-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-170526-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फाग के दिन हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फाग के दिन हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फाग वाले दिन हुड़दंग में दंगा और एक दूसरे से पंगा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। 10 से अधिक जगहों पर नाके लगाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। रविवार रात डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह मयफोर्स पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
फाग को पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। वहीं बुलेट बाइक से पटाखा बचाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और ऐसा करने वालों के वाहन जब्त करने के साथ-साथ उन्हें भी यातायात नियमों का सबक सिखाया जाएगा। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जिलेभर में कानून एवं शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी पुलिस थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जाें को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी के साथ पीआरवी को अपने-अपने इलाके में हुड़दंगियों व मनचलों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और महिला सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिस दस्ता कार्रवाई करेगा।
-- -- -- -
-- सादी वर्दी में भी पुलिस रखेगी खुफिया नजर
फाग पर पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे। इसके अलावा दूसरे राज्यों और जिलों से सटी सीमाओं पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। जैसे देवबंद, बिहारीगढ़, सरसावा, गंगोह, सरसावा, मिर्जापुर, बेहट, नानौता, तीतरों आदि जगहों पर नाके बनाए गए हैं।
-- -- --
-- सड़कों पर उतरे पुलिस-प्रशासनिक अफसर
जिले को सात जोन, 21 सेक्टर और 85 सब सेक्टर में बांटा गया है। रविवार रात डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मयफोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजामों को परखा। अधिकारियों ने लोगों से होली पर्व को शांतिपूर्वक बनाने की अपील की। हुड़दंगियों पर सख्ती कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
-- यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर हुई यात्री वाहनों की जांच
शासन के निर्देश हैं कि होली पर कोई चालक शराब में वाहन न चलाएं। इसी के चलते सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने शाहजहांपुर चौकी प्रभारी आरपी शर्मा के साथ थाना सरसावा क्षेत्र में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर प्रवर्तन अभियान चलाया। यहां उन्होंने हरियाणा, पंजाब से आने वाले यात्री वाहनों की जांच की। प्राइवेट बसों भी चेक की। इस दौरान चालकों से शराब का सेवन नहीं करने, सीट बेल्ट लगाने और तेज रफ्तार में वाहन नहीं दौड़ाने के निर्देश दिए।
Trending Videos