{"_id":"696a9278f5e034c7ce01adf3","slug":"a-small-argumentand-three-lives-were-silenced-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167343-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छोटी सी जिद...खामोश हो गईं तीन जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छोटी सी जिद...खामोश हो गईं तीन जिंदगियां
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बलियाखेड़ी गांव में तीन मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी गमगीन महिलाएं।
विज्ञापन
सहारनपुर। बलियाखेड़ी गांव में शौचालय इस्तेमाल करने को लेकर छिड़ा विवाद बड़ा नहीं था, लेकिन उसका परिणाम इतना घातक होगा यह किसी ने नहीं सोचा होगा। मामूली सी बात ने एक मां और उसके दो बच्चों की जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। शौचालय तो वहीं रहेगा, लेकिन तीन जिंदगी इस दुनिया से चली गईं, जो अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं। क्या जान इतनी सस्ती है कि मनीता ने पल भर में मौत को गले लगा दिया।
दरअसल, पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मनीता का अपने पति और ससुरालियों के साथ अक्सर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की जो वजह सामने आई वह बेहद हैरान कर देने वाली है। गागलहेड़ी थाना प्रभारी के अनुसार, मनीता सुबह के समय छत पर बने शौचालय का इस्तेमाल करना चाहती थी। छत पर जेठानी का परिवार था। उनके बीच कहासुनी हुई और वह शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकी। इसके बाद वह घर से निकल गई।
ससुरालियों ने भी सोचा कि मायके चली गई होगी। क्योंकि वह पहले भी मायके चली जाती थी। इसलिए किसी ने भी इतनी गंभीरता से नहीं लिया। दिन भर सभी अपने कामकाज में व्यस्त हो गए, लेकिन मनीता अंदर ही अंदर घुट रही थी। मनीता अपने मायके से ससुराल जाने के लिए शाम के समय निकली तो जरूर, लेकिन मायके तक नहीं पहुंची और देर शाम तीनों गांव के बाहर बेसुध हालत में पड़े मिले। तब सभी के हाथ-पैर फूल गए। मनीता के पास से सल्फास का खाली पैकेट भी मिला।
अब बड़ा सवाल यह है कि सल्फास प्रतिबंधित है। ऐसे में मनीता सल्फास कहां से लेकर आई। पुलिस इस बिंहु पर भी गहनता से जांच कर रही है। तीनों का विसरा भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
Trending Videos