{"_id":"69693ee82fab55501c0798d2","slug":"allegations-of-family-members-the-accused-wanted-to-show-the-murder-as-suicide-by-throwing-the-dead-body-on-the-track-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-167266-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: परिजनों का आरोप, ट्रैक पर शव फेंककर हत्या को आत्महत्या दर्शाना चाहते थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: परिजनों का आरोप, ट्रैक पर शव फेंककर हत्या को आत्महत्या दर्शाना चाहते थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मोहम्मदपुर अलीपुरा निवासी नौवीं कक्षा के छात्र मयंक का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, जबकि परिजन इधर-उधर उसकी उसकी तलाश करते रहे। परिजनों का आरोप है कि पूरे योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या दर्शाना चाहते थे। इस वजह से ट्रैक पर शव फेंका गया।
फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले रूपचंद का बेटा मयंक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह देवबंद के एचएवी इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र था। उसकी हत्या का आरोप पड़ोसी गांव के ही एक सजातीय परिवार पर लगा है।
पुलिस ने मृतक मयंक के मोबाइल फोन को कब्जे ले लिया है। कॉल डिटेल से साफ होगा कि किसने फोन करके मयंक को रात में घर से बुलाया। पुलिस मोबाइल कॉल के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक गांव के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मयंक को रेलवे ट्रैक तक आरोपी कैसे लेकर पहुंचें।
n बिलखती महिलाएं बोलीं हत्यारों को मिली कड़ी सजा : देवबंद में मयंक की हत्या के बाद से उसके घर में मातम पसरा हुआ है। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था।
महिलाएं चीखकर यह कह रही थी कि जिसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बताया कि मयंक बहुत ही सौम्य और मिलनसार स्वभाव का था। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। वहीं, सीओ अभितेष सिंह का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए कोतवाली व एसओजी की तीन टीमें लगाई गई हैं।
Trending Videos