सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An amount of Rs 9.34 crore was transferred to the accounts of 934 beneficiaries.

पीएम आवास योजना : 934 लाभार्थियों के खातों में भेजी 9.34 करोड़ रुपये की धनराशि

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 9.34 crore was transferred to the accounts of 934 beneficiaries.
सहारनपुर के जनमंच में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाभार्थी को पहली किश्त के साथ लाभार्थी।
विज्ञापन
- जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी -2.0 के तहत लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि सिंगल क्लिक द्वारा जारी की गई। जनपद के कुल 934 लाभार्थियों के खातों में 9.34 करोड़ रुपये भेजे गए। इसके लिए जनमंच प्रेक्षाग्रह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

सहारनपुर के जिन 934 लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के साथ एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित की गई है। उनमें देवबंद निकाय क्षेत्र के 341, सहारनपुर निकाय क्षेत्र के 239, सरसावा निकाय क्षेत्र के 97, गंगोह निकाय क्षेत्र के 79, चिलकाना निकाय क्षेत्र के 64, अम्बहेटा निकाय क्षेत्र के 63, बेहट निकाय क्षेत्र के 23, छुटमलपुर निकाय क्षेत्र के 22 तथा तीतरों निकाय क्षेत्र के 06 लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनमंच सभागार में नगर निगम और डूडा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से सहारनपुर के 27 लाभार्थियों को जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, देवबंद के चेयरमैन विपिन गर्ग, सरसावा चेयरमैन प्रतिनिधि प्रमोद पंवार व विभिन्न निकायों के पार्षदों व सभासदों ने आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इससे पहले लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका अपना घर हो के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि योजना के तहत अधिकतर घरों का पंजीकरण महिलाओं के नाम पर या संयुक्त नाम से किया गया है, जिससे उन्हें नई ताकत और सशक्तिकरण मिल रहा है। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय, पीओ डूडा विकास कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र आज़म ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed