फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An innocent child fell victim to his mother's romantic relationships formed on social media.

Saharanpur News: सोशल मीडिया पर हुए मां के प्रेम संबंधों की भेंट चढ़ गया मासूम

Sat, 01 Aug 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
An innocent child fell victim to his mother's romantic relationships formed on social media.
लखनौती। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार एक मासूम की मौत की वजह बन गई। आरोपी विशाल और महिला के बीच करीब 10 माह पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी।
विज्ञापन

शुरुआत में सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंधों तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को आरोपी विशाल ने पहली बार महिला को मिलने के लिए बुलाया था। आरोपी ने साजिश के तहत बच्चे को महिला से लिया और कहा कि दोस्त के यहां छोड़कर आ रहा है।
विज्ञापन

आशंका है कि उसी दौरान उसने बस स्टैंड के पास बच्चे को नाले में फेंक दिया। क्योंकि 13 जुलाई को बच्चे का शव नाले से बरामद हो गया था। दोनों के इस प्रेम संबंध का खामियाजा छह माह के मासूम को अपनी जान देकर गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी, महिला बनी गवाह : पुलिस ने आरोपी प्रेमी विशाल के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। जबकि महिला को चश्मदीद गवाह बनाया है। क्योंकि आरोपी उस समय महिला की गोद से बच्चा लेकर गया था।

--------------------------
मां-बेटे की गुमशुदगी गंगोह थाने में दर्ज थी। बच्चे का शव मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में मिला है। गंगोह थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसमें हत्या की धारा लगाई है। एफआईआर को जांच के लिए नौचंदी थाना पुलिस के पास भेजा जाएगा।
- मयंक पाठक, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed