{"_id":"6a6cfecee540c57e61022f51","slug":"the-kanwar-route-is-becoming-imbued-with-the-spirit-of-shiva-the-number-of-devotees-is-rising-and-the-chant-of-har-har-mahadev-is-echoing-all-around-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-180810-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांवड़ मार्ग होने लगा शिवमय, भक्तों की बढ़ने लगी संख्या, गूंज रहा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांवड़ मार्ग होने लगा शिवमय, भक्तों की बढ़ने लगी संख्या, गूंज रहा हर-हर महादेव
Sat, 01 Aug 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी से गुजरता लेट-लेटकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आया कृष्ण कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कांवड़ मार्ग पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय है। हर-हर महादेव के जयकार लगा भक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। भक्तों की कांवड़ भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। कोई शिवभक्त स्वयं साक्षात भगवान शिव मूर्ति के रूप में कांवड़ लेकर आ रहा है तो कोई 121, 151, 181, 201 लीटर गंगाजल लेकर अपने प्रभु का जलाभिषेक के लिए चल रहा है।
अभी तक राजस्थान और हरियाणा के दूर-दराज के भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे थे। सावन मास के शुरू होने के बाद पश्चिमी यूपी के भक्तगण भी पतित पावनी मां गंगा का जल लेने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। ऐसे में कांवड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी। महानगर से लेकर गागलहेड़ी और भगवानपुर तक पूरा माहौल शिवमय होने लगा है। भक्तों की सेवा के लिए भी शिविर लगने लगे हैं। जहां पर कुछ देर आराम करने के बाद शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर रवाना हो रहे हैं। महानगर में कांवड़ रूट पर जगह-जगह पर शिविर लगने शुरू हो गए हैं।
- अभी तक 45 शिविर की मिली अनुमति
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में शिविर संचालन की अनुमति के लिए काफी संख्या में शिविर संचालक पहुंच रहे हैं। अभी तक 48 शिविर संचालन के लिए अनुमति मांगी है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से 45 शिविर संचालकों को अनुमति दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने बताया कि शिविर संचालन के लिए शासन और प्रशासन ने गाइड लाइन निर्धारित की है। उन्होंने सभी संचालकों से गाइड लाइन के तहत ही शिविर लगाने को कहा है। बताया कि अनुमति से पहले सभी व्यवस्थाओं और स्थान का निरीक्षण किया जा रहा है।