{"_id":"6a6cff0a3c1fbe4bc00b441e","slug":"bridge-construction-stalled-due-to-delays-in-the-work-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-180770-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निर्माण कार्य में लेटलतीफी के चलते लटका पुल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निर्माण कार्य में लेटलतीफी के चलते लटका पुल निर्माण
Sat, 01 Aug 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला अस्पताल पुल और पेपर मिल रोड पर यातायात के भार को कम करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे पुल का निर्माण धीमी चाल के कारण लटका हुआ है। अब पुल को नवंबर 2026 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें भी यह पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। जनता दो साल से पुल चालू होने का इंतजार कर रही है।
जिला अस्पताल पुल और पेपर मिल रोड पर हर दिन जाम की समस्या रहती है। इसीलिए खानआलमपुरा यार्ड से जिलाधिकारी आवास रोड क्षेत्र दो लेन का पुल बनाने का निर्णय लिया, जिससे कि पुराने शहर से जो भी वाहन टपरी की ओर जाना चाहते हैं उन्हें जिला अस्पताल का पुल न चढ़ना पड़े और पेपर मिल रोड पर न जाना पड़े। पुल का कार्य करीब तीन साल पहले शुरू किया गया था, जो मार्च 2024 तक करीब 60 प्रतिशत तक हो चुका था। जनवरी 2025 तक पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था को दिया गया था। अब जुलाई 2026 चल रहा है, लेकिन पुल का कार्य अब भी 30 से 40 प्रतिशत तक अधूरा है। फिलहाल रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर रखने और अन्य कार्य अभी काफी बचा हुआ हैं, जिसे पूरा होने में समय लगेगा। रेलवे का कार्य पूरा होने के बाद दोनों ओर के हिस्सों को उससे जोड़ा जाएगा। उसके बाद पुल के ऊपर की सड़क बनेगी। कुल मिलाकर पुल तैयार होने में अभी कम से कम एक साल और लगेगा।
-- -- --
75.37 करोड़ रुपये आएगी लागत
पुल के निर्माण की कुल लागत 75.37 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें पुल के दोनों ओर का निर्माण, रेलवे द्वारा किए जाने वाले निर्माण और सड़क आदि सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- --
यह भी रही देरी की वजह
जिलाधिकारी आवास क्षेत्र में जिस तरफ पुल उतारा गया है वहां पहले बिजली के खंभे और सार्वजनिक शौचालय था। उसकी वजह से कार्य कई महीने तक बंद रहा। खंभे और शौचालय हटाने के बाद पुल का कार्य पूरा किया जा सका।
-- -- -- -- -
सेतु निगम के हिस्से को जो कार्य था वह काफी समय पहले ही पूरा कर लिया गया था। अब रेलवे द्वारा लाइन के ऊपर का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नवंबर 2026 तक पुल चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।9 सुधीर भारद्वाज, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम