{"_id":"6a6d0033eb85bde1080648b8","slug":"bar-election-jitendra-singh-took-the-oath-as-president-and-sunil-kumar-as-general-secretary-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-180798-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : जितेंद्र सिंह ने अध्यक्ष और सुनील कुमार ने महासचिव पद की शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : जितेंद्र सिंह ने अध्यक्ष और सुनील कुमार ने महासचिव पद की शपथ ग्रहण
Sat, 01 Aug 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एल्डर्स कमेटी की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। बार हॉल में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह पुंडीर व महासचिव पद पर सुनील कुमार ने शपथ ग्रहण की।
मुख्य चुनाव अधिकारी ऋषिपाल सिंह, विपिन मौर्य, संजय चौधरी, राजेश सैनी, अनिल चौहान ने कोषाध्यक्ष पद पर नाहिदा खानम, उपाध्यक्ष पद पर सुभाष यादव, सह सचिव पद पर ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्यों के पद पर नगीना सिंह, विपिन धीमान को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। नवीन पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता सम्मान सर्वोपरि है। सभी युवाओं को चैंबर्स उपलब्ध कराना हमारी विशेष प्राथमिकता रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह में अशोक कुमार शर्मा, अशोक पंवार, सौराज सिंह, जगमोहन शर्मा, रामनरेश शर्मा, मनोज कुमार, विकेश खटाना, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरे गुट से सरोत्तन सिंह ने कहा कि बार चुनाव की कार्यकारिणी का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है।