फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates from Hapur will run first, and those from Saharanpur last.

Saharanpur News: सबसे पहले हापुड़ और अंत में सहारनपुर के दौड़ेंगे अभ्यर्थी

Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Candidates from Hapur will run first, and those from Saharanpur last.
सहारनपुर। जिले में 17 अगस्त से होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की समय सारिणी जारी की गई है। इसके अनुसार सबसे पहले हापुड़ जिले के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। सहारनपुर के अभ्यर्थी सबसे अंत एक सितंबर को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। भर्ती रैली महानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन

सेना भर्ती बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सामान्य ड्यूटी की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी, जो एक सितंबर तक चलेगी। इसके बाद दो और तीन सितंबर को ट्रेड्समैन, तीन और चार सितंबर को तकनीकी पदों पर भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके बाद सात और आठ अक्तूबर को क्लर्क पदों के लिए शारीरिक दक्षता होगी। अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल से गुजरना होगा।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी प्रमाणपत्र, प्रमाण पत्रों की तीन-तीन फोटोकॉपी, 20 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, सभी मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन तिथियों में होगी जिलों और तहसीलों की भर्ती
तिथि----------------जिला-------तहसील
17 अगस्त ------हापुड़---गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, हापुड़
18 अगस्त ------बागपत---बड़ौत, खेकड़ा
19 अगस्त ------बागपत / बिजनौर---बागपत / नगीना, चांदपुर

20 अगस्त ------बिजनौर---नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर

21 अगस्त ------मुरादाबाद---ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद, बिलारी

22 अगस्त ------अमरोहा---अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा सादात
23 अगस्त ------अमरोहा / रामपुर---धनौरा / स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, शाहाबाद, मिलक
24 अगस्त ------बुलंदशहर---सिकंदराबाद, शिकारपुर

25 अगस्त ------बुलंदशहर---बुलंदशहर, खुर्जा
26 अगस्त ------बुलंदशहर---स्याना, डिबाई
27 अगस्त ------बुलंदशहर / गाजियाबाद---अनूपशहर / मोदीनगर, गाजियाबाद, लोनी

28 अगस्त ------मुजफ्फरनगर---मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली

29 अगस्त ------मुजफ्फरनगर / शामली---जानसठ / कैराना, शामली, ऊन

30 अगस्त ------गौतम बुद्ध नगर / मेरठ---दादरी, गौतम बुद्ध नगर, जेवर / मेरठ

31 अगस्त ------मेरठ---सरधना, मवाना
एक सितंबर ------सहारनपुर---बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान
दो सितंबर-------अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर शामली, अमरोहा, बागपत, गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद(अग्निवीर ट्रेड्समैन)
तीन सितंबर--- बिजनौर हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ(अग्निवीर तकनीकी)

चार सितंबर-मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली( अग्निवीर तकनीकी)

सात अक्तूबर---बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर(अग्निवीर क्लर्क)

आठ अक्तूबर---गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली(अग्निवीर क्लर्क)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed