सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Begampura Express now uses LHB coaches, which will provide relief from long waiting lists.

Saharanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस में लगे एलएचबी कोच, वेटिंग से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Begampura Express now uses LHB coaches, which will provide relief from long waiting lists.
विज्ञापन
सहारनपुर। जम्मू से वाराणसी के बीच दौड़ने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) लगा दिए हैं। नए कोच लगने से यात्रियों को राहत मिलने के साथ कंफर्म सीटों की संख्या में इजाफा हो गया। इस ट्रेन में अक्सर सहारनपुर से वेटिंग रहती है।
Trending Videos


सहारनपुर से रोजाना करीब 155 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों में नए कोच लगाए जा रहे हैं। अब रेलवे ने ट्रेन नंबर 12237-38 वाराणसी-जम्मू बेगमपुरा एक्सप्रेस का स्वरूप बदल दिया है। इसमें एलएचबी कोच लगाए गए हैं। यह ट्रेन वाराणसी से दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2:20 बजे सहारनपुर आती है। सुबह 10:50 बजे जम्मूतवी पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 12238 जम्मूतवी से दोपहर 1:45 बजे रवाना होती है, जो अंबाला होते हुए सहारनपुर में रात 10:08 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुरा जौनपुर, लंबुआ, सुल्तानपुर, महाराजा बिजली पासी, लखनऊ चारबाग, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, मुकेरियां, पठानकोट, कठुआ रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकती है। सहारनपुर से बेगमपुरा एक्सप्रेस में लखनऊ, वाराणसी जाने के लिए वेटिंग मिलती है, लेकिन अब एलएचबी कोच लगने सीटों की संख्या बढ़ गई है। सीट बढ़ने से काफी हद तक वेटिंग का झंझट कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed