फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhim Army and ASP activists roared for three hours in support of the student movement.

Saharanpur News: छात्र आंदोलन के समर्थन में तीन घंटे गरजे भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ता

Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army and ASP activists roared for three hours in support of the student movement.
सहारनपुर। जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन और लाठी चार्ज के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक धरना और प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी ने कई दिन पहले ही आंदोलन की घोषणा कर दी थी। शनिवार सुबह 10 बजे से कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। 11:30 बजे तक सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौके पर तैनात किया गया। सदर तहसीलदार पुलिस अधिकारियों के साथ ज्ञापन लेने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया। करीब 12:30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आंदोलनरत कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नकुड़ विधानसभा प्रभारी राव कैसर सलीम समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि वह दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर ही अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर करीब 40 मिनट तक धरना और प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद सभी कार्यकर्ता लौट गए। धरने में जिलाध्यक्ष सचिन देव, सुरेंद्र कुमार, अमरदीप कपिल, शुभम सैनी, रिहान खान, अभिषेक, रजनीश कटारिया, लकी, अंकुर कुमार, शाहिद खान, हिमांशु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
आंदोलन में अनेक कार्यकर्ता आसपा के झंडे के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लेकर पहुंचे थे। कईयों के हाथ में नीट पेपर लीक होने से आहत होकर आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों की फोटो नजर आई। इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और अन्य महापुरुषों के फोटो लेकर भी कार्यकर्ता पहुंचे थे।


आसपा की प्रमुख मांग
- दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच।
-किस अधिकारी के कहने पर लाठीचार्ज हुआ उस पर कार्रवाई हो।
-पेपर लीक मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
-पुलिस के साथ मिले बिना वर्दी के लोग, जिन्होंने छात्रों पर लाठी बरसाई उनकी पहचान कर कार्रवाई हो।
-बीते वर्षों में हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
------------
-- भीम आर्मी पदाधिकारी किए हाउस अरेस्ट
शनिवार को दिन निकलते ही संबंधित थाने की पुलिस भीम आर्मी पदाधिकारियों के घर पहुंच गई। देहात कोतवाली पुलिस ने रामनगर में भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया को हाउस अरेस्ट किया। इसके अलावा फतेहपुर में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न, रामगढ़ में भीम आर्मी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजन गौतम और भीम आर्मी के जिला प्रभारी सन्नी गौतम को भी हाउस अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed