{"_id":"6a65a1d6005745462b08b0e2","slug":"firecracker-factory-blast-blast-left-their-ears-ringing-and-numb-workers-shudder-at-memory-of-scene-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'वो बारूद का मसाला कर रहे थे तैयार, अचानक हुआ धमाका', कान हो गए थे सुन्न, मंजर याद कर सिहर उठते हैं मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'वो बारूद का मसाला कर रहे थे तैयार, अचानक हुआ धमाका', कान हो गए थे सुन्न, मंजर याद कर सिहर उठते हैं मजदूर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:37 PM IST
सार
सहारनपुर के गंगोह के कुंडाबसी गांव में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के मामले में मजदूर मंजर याद कर सिहर उठते हैं। उनका कहना है कि धमाके से कान सुन्न हो गए थे।
सहारनपुर के गंगोह के कुंडाबसी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट को याद कर मजदूर सिहर उठते हैं। उनका कहना है कि धमाके से कान सुन्न हो गए थे। काफी देर तक कुछ सुनाई नहीं दिया। दो साथियों की मौत का मंजर याद कर किसी भी मजदूर ने रात के समय खाना नहीं किया। अब उन्हें चिंता सता रही है कि फैक्टरी बंद हो चुकी है और उन्हें घर लौटना पड़ेगा।
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के चांदपुरा निवासी अविनाश ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ फैक्टरी के दूसरे हिस्से में पैकिंग और अन्य काम कर रहा था। दीपराज, संदीप, आकाश और राहुल पीछे वाले हिस्से में पटाखों के लिए बारूद का मसाला तैयार कर रहे थे।
2 of 14
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, तिरपाल के नीचे पटाखे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। टिन शेड का एक टुकड़ा सिर में आकर लगा, जिस कारण चोट लगी। चारों तरफ धुआं और धूल फैल गई।
3 of 14
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खंडवा जिले के फिफराड़ गांव निवासी आकाश ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्टरी हिल गई। ऐसा लगा जैसे कोई बहुत बड़ा बम फट गया हो। कुछ देर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। काफी देर तक कान से कुछ सुनाई भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खरगोन जिले के दोड़वा गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह करीब एक माह पहले आया था, जिस समय विस्फोट हुआ फैक्टरी के दूसरे हिस्से में काम कर रहा था। बाद में पता चला कि दो साथियों की मौत हो गई और दो का अब तक कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
5 of 14
विस्फोट के बाद अपने साथियों को खोने के गम में मायूस बैठे मध्य प्रदेश के मजदूर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खंडवा जिले के बांगरदा निवासी पीयूष ने बताया कि विस्फोट के बाद सभी बहुत घबरा गए थे। सबसे पहले हमने अपने घर फोन कर परिवार वालों को बताया कि हम सुरक्षित हैं। धमाका इतना तेज था कि अब भी कानों में गूंज रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।