फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhim Army demands Z plus security to Chandrashekhar azad

चंद्रशेखर को मिले Z+ सुरक्षा: भीम आर्मी की ये पांच मांग प्रशासन के लिए बना मुसीबत, तीन जुलाई तक का दिया वक्त

Fri, 30 Jun 2023 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 07:58 PM IST
सार

कानून व्यवस्था बनाने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
Bhim Army demands Z plus security to Chandrashekhar azad
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले के बाद भीम आर्मी ने प्रशासन के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने चंद्रशेखर को जेड़ प्लस सुरक्षा और हमलावरों पर रासुका लगाने सहित पांच मांग शासन और प्रशासन के समक्ष रखी हैं। ऐसा नहीं होने पर तीन जुलाई को जनपद में विरोध प्रदर्शन करने की बात दोहराई है। जिसमें जनपद से बाहर के भी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

मीडिया को जारी लिखित बयान में विनय रतन सिंह ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर पर हुआ हमला सुनियोजित जानलेवा हमला है, जिससे देशभर में चंद्रशेखर के समर्थकों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर कई बार सहारनपुर एसएसपी, डीजीपी और मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग को अनदेखा किया जाता रहा है। शासन और प्रशासन के शिथिल रवैये के कारण ही घटना हुई है। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन ने अब भी घटना को गंभीरता से नहीं लिया है। घटना भाजपा सरकार, स्थानीय थानाध्यक्ष, एलआईयू व खुफिया विभाग की विफलता का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर जाति और मजहब के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

चेतावनी दी कि यदि संगठन की पांच मांगों पर अमल नहीं हुआ तो भीम आर्मी तीन जुलाई को संवैधानिक दायरे में रहते हुए सहारनपुर में बड़ा आंदोलन करेगी, जिसमें लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

भीम आर्मी की मांग
-घटना के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर रासुका की कार्रवाई की जाए।
- चंद्रशेखर आजाद को गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
- मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाए।
- मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
- चंद्रशेखर आजाद व भीम आर्मी के उच्च पदाधिकारियों को पुलिस सुरक्षा एवं शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed