{"_id":"6a593a15cf8662ad9d0becba","slug":"bike-borne-assailants-shot-a-young-man-he-is-in-critical-condition-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-179765-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी, गंभीर
Fri, 17 Jul 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में दीपक (28) पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली दाएं हाथ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया।
फरीदपुर गांव निवासी दीपक एक निजी कंपनी में कार्यरत है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह किसी काम से कोरवां स्थित ईंट भट्ठे के पास गया था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। बचाव के प्रयास में एक गोली उसके दाएं हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर वारदात के बाद मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। दीपक की शादी उत्तराखंड में हुई थी। मनमुटाव के चलते पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।
-- -- -- -- -- -
घायल का पत्नी से विवाद चल रहा है। उसने गोली मारने का आरोप ससुर और साले समेत तीन लोगों पर लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच की जा रही है। -अमित कुमार, सीओ देवबंद।