फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 16-Year-Old Boy Killed After Bike Hits Divider, Another Critically Injured

Saharanpur: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, 16 वर्षीय किशोर की मौत

Fri, 17 Jul 2026 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

सहारनपुर के नागल में राज्य मार्ग पर डिवाइडर से बाइक टकराने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: 16-Year-Old Boy Killed After Bike Hits Divider, Another Critically Injured
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे में राज्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बस स्टैंड के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit Live: सीएम पहले शामली को देंगे विकास की सौगात, फिर बिजनौर में करेंगे जनसभा, पढ़े-पूरा अपडेट

विज्ञापन

बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पहाड़पुर निवासी मन्नू सैनी (16) पुत्र प्रमाल सैनी अपने साथी लिल्ला के साथ किसी काम से नागल आया था। देर शाम जब दोनों राज्य मार्ग स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हेलमेट नहीं पहनने से गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय मन्नू सैनी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी लिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed