फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spike in temperature; people distressed by sultry heat.

Saharanpur News: तापमान में उछाल, उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग

Fri, 17 Jul 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Spike in temperature; people distressed by sultry heat.
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप के कारण बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

तीन दिन की बारिश के बाद जनपद में अब फिर कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान साफ रहा। ऐसे में दिन निकलते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। सुबह 10 बजे तक धूप तेज हो गई। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप में खड़ा होना मुश्किल रहा। धूप से बचाव के लिए लोग चेहरों को कपड़े से ढके नजर आए। कई लोग खासकर महिलाएं छाता लेकर निकलीं। न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि रही और वह बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार 17 जुलाई को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।

मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि 18 जुलाई से जनपद में बादल छाए रहेंगे। 19 जुलाई से बूंदाबांदी होने की संभावना है, जो तीन से चार दिन तक रुक-रुककर हो सकती है। इन दिनों में तापमान में भी दस डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


बीते सात दिन का तापमान
तिथि------न्यूनतम----अधिकतम
16 जुलाई---30-------37
15 जुलाई---29-------36
14 जुलाई---29-------37
13 जुलाई---27-------37
12 जुलाई---26-------36
11 जुलाई---25-------32
10 जुलाई---21-------25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed