सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies after collision with vehicle, four and a half hour long ruckus, traffic jam

Saharanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साढ़े चार घंटे चला हंगामा, लगा जाम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with vehicle, four and a half hour long ruckus, traffic jam
बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
- रविवार सुबह बहेड़ा के पास हुआ हादसा, चरथावल के गांव कसौली का रहने वाला था मृतक
Trending Videos

- गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने पहले बहेड़ा-नन्हेड़ा फिर देवबंद-बड़गांव मार्ग में लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार चरथावल के कसौली गांव निवासी विकास (19) की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों को शव उठाने नहीं दिया। शव को पहले बड़गांव-नन्हेड़ा फिर देवबंद-नानौता मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने के लिए अड़े रहे। करीब साढ़े चार घंटे के बाद एसडीएम रामपुर मनिहारान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार सुबह करीब सात बजे विकास बाइक से बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा था। गांव बहेड़ा में गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचने पर घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे अनियंत्रित दूध पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। शव को बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। रामपुर मनिहारान तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे कुछ जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाकर गाड़ी मालिक व नानौता दूध फैक्टरी मालिक से वार्ता कराने का आश्वासन दिया, लेकिन वार्ता विफल होने के चलते दोपहर करीब दो बजे गुस्साए ग्रामीणों ने शव को फिर देवबंद-नानौता मार्ग के सर्विस रोड तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
एसडीएम डाॅ. पूर्वा शर्मा, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, लेकिन ग्रामीण मृतक परिवार को मौके पर ही मुआवजा देने की बात करने लगे। मृतक के चाचा ललित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक अर्जुन निवासी काशीपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जाम खोला।
-- गत्ता फैक्टरी में फोरमैन था विकास
विकास मुजफ्फरनगर की एक गत्ता फैक्टरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद दूध वाहन चालक मौके से भाग गया था। विकास परिवार में सबसे छोटा था। उसने हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटते ले गया। उसके बाद वाहन सड़क मार्ग किनारे खड़े पेड़ को जड़ से उखाड़ते हुए खेत में घुस गया।

बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed