सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buildings of Major Defaulters to be Sealed for Non-Payment of Taxes

Saharanpur News: टैक्स जमा न कराने पर सील होंगे बड़े बकायेदारों के भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Buildings of Major Defaulters to be Sealed for Non-Payment of Taxes
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म हो रहा है। ऐसे में बकायेदारों के पास गृहकर एवं जलकर जमा कराने के लिए तीन दिन हैं। 31 तक टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम बड़े बकायेदारों के भवनों को सील करने की कार्रवाई करेगा।
Trending Videos

कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक टैक्स जमा कराने पर 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। अधिक से अधिक लोग छूट का लाभ ले पाएं, इसके लिए सार्वजनिक अवकाश यानी रविवार के दिन भी काउंटर और कार्यालय खोला जा रहा है। करीब 850 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर टैक्स जमा कराने को कहा जा चुका है, जिनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने टैक्स जमा कराया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बड़े बकायेदारों के पास अब केवल तीन दिन हैं। यदि वे टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो नगर निगम कार्रवाई करने को मजबूर होगा। साथ ही 31 मार्च के बाद टैक्स जमा कराने पर 12 फीसदी ब्याज भी चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed