सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
सरसावा। सहारनपुर-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पिलखनी के पास रोडवेज बस की टक्कर से गांव छापुर निवासी बाइक सवार रवि (35) की मौत हो गई।
Trending Videos

रवि अपनी पत्नी तथा बच्चों को ससुराल के गांव काजीपुरा छोड़ने के लिए गया हुआ था। रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर वह अपनी ससुराल से सहारनपुर की ओर जा रहा था। जब वह अंबाला रोड स्थित गांव पिलखनी के पास पहुंचा तभी सरसावा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस सहित मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी चार बेटी तथा एक बेटा है। पुलिस ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed