सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: छुट्टा पशुओं के हमले में पूर्व प्रधान घायल, भागकर बचाई जान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बड़गांव। गांव झबीरण में खेत से छुट्टा गोवंश को निकालते समय उन्होंने पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आसपास काम कर रहे लोगों ने बमुश्किल किसान की जान बचाई।
Trending Videos


शनिवार को झबीरण निवासी पूर्व प्रधान तेजपाल के खेत में छुट्टा गोवंश घुसकर फसल चटकर रहा था। इसी दौरान तेजपाल सिंह खेत पर पहुंचे। वह गोवंश के झुंड को खेत से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। तभी गोवंश के झुंड ने पीछे मुड़कर उन पर हमला कर दिया। गोवंश की टक्कर से वह नीचे गिर पड़े लेकिन हिम्मत करते उठे और जान बचाने को खेतों के बीच दौड़ लगाई। गोवंश करीब दो सौ मीटर तक उनके पीछे मारने को दौड़ते रहे। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने लाठी डंडों से गोवंश को भगाकर किसी तरह पूर्व प्रधान की जान बचाई। गोवंश के हमले से किसान दहशत में हैं। किसानों का कहना कि गोवंश के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को तबाह कर रहे हैं। खेतों से हटाने पर गोवंश हमले का खतरा बना रहता है। इससे आठ दिन पहले ग्राम प्रधान पति शिवकुमार को घेर से दूध ले जाते समय गोवंश से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंश को पकड़वाकर गो आश्रय स्थल पर भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed