सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कस्बे के शहरीपुल निवासी निजी स्कूल के शिक्षक मोहित (35) का शव घर में फंदे से लटका मिला। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
Trending Videos


मोहित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। रविवार दोपहर परिजन किसी काम से उनके कमरे में गए तो उनका शव फंदे पर लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। यदि कुछ भी संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मोहित की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। मोहित के दो लड़कियां हैं। मोहित के एक भाई है, जो उसी मकान में दूसरी मंजिल पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed