{"_id":"69c9748739c21916d40b0f64","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172352-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रास्ते के विवाद में संघर्ष, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रास्ते के विवाद में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा में लंबे समय से चले आ रहे रास्ते के विवाद ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया, जिसमें दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में छह लोग घायल हो गए।
गांव नन्हेड़ा में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही थी। रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस झड़प में एक पक्ष से जीशान, फैजान, अफसाना और अलविशा तथा दूसरे पक्ष के रहमान, नफीस घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos