सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: मोहब्बत जीती, परिजनों से नाता टूटा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
गंगोह। परिजनों द्वारा प्रेमी के बजाय किसी और से निकाह करने का दबाव बनाने पर जनपद शामली निवासी युवती गांव लखनौती में प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में हुई पंचायत में दोनों का निकाह करा दिया गया। हालांकि युवती के परिजन उससे नाता तोड़ कर वापस लौट गए।
Trending Videos

परिजनों ने बताया कि लखनौती निवासी नौशाद और शामली जनपद के बसी क्षेत्र की रहने वाली साइमा का रिश्ता करीब तीन वर्ष पहले तय हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और संबंध प्रगाढ़ होते गए। हालांकि कुछ समय बाद युवती के परिजनों ने यह रिश्ता तोड़ दिया। नौशाद ने कई बार अपने परिजनों के साथ जाकर बात करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसी बीच साइमा के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, जिसका उसने विरोध किया। वह नौशाद से ही शादी करने की जिद पर अड गई। शनिवार सुबह करीब चार बजे साइमा ने नौशाद को फोन कर घर से निकलने की जानकारी दी, जिसके बाद वह गंगोह पहुंची और नौशाद उसे अपने घर ले आया। नौशाद के परिजनों ने युवती के परिवार को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद समाजसेवी हाजी सलीम कुरैशी के आवास पर दोनों पक्षों की पंचायत आयोजित की गई, जहां दोनों परिवारों की बात सुनी गई। अंततः लड़की पक्ष ने निर्णय हाजी सलीम कुरैशी पर छोड़ दिया। हाजी सलीम कुरैशी ने दोनों की इच्छा और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने निवास पर ही नौशाद और साइमा का निकाह संपन्न कराया। इस दौरान हाजी नदीम, अरफात मलिक, हाजी सकील, सभासद फुरकान मंसूरी, मुस्तफा नाजिम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed