{"_id":"696d23ba089349e0c4071086","slug":"draft-voter-list-read-out-at-3018-booths-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-167498-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 3,018 बूथों पर पढ़ी गई ड्राफ्ट मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 3,018 बूथों पर पढ़ी गई ड्राफ्ट मतदाता सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के 3,018 बूथ पर ड्रॉफ्ट मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। मंडलायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक डॉ. रूपेश कुमार ने विधानसभा क्षेत्र रामपुर मनिहारान के मतदान केंद्र सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज, जंधेड़ा समसपुर के मतदेय स्थल 136, 137, 138 का निरीक्षण किया। सभी बीएलओ उपस्थित होकर मतदाता सूची पढकर सुनाते हुए मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएलओ फार्म-6 भरने एवं उसके साथ लिये जाने वाले साक्ष्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भरे जा रहे फार्मों के विषय में जानकारी हासिल की। 18 वर्ष के हो चुके मतदाताओं सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया गया।
Trending Videos