{"_id":"696be56fca8d8f14fa06cec0","slug":"drones-will-be-used-to-monitor-and-cut-down-kite-strings-made-of-chinese-manjha-a-type-of-kite-string-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167399-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चीनी मांझे की डोर काटने के लिए ड्रोन से की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चीनी मांझे की डोर काटने के लिए ड्रोन से की जाएगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बसंत पंचमी नजदीक आते ही जिले में पतंगबाजी शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। इनकी बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। चीनी मांझे की डोर काटने के लिए ड्रोन से निगरानी होगी।
23 जनवरी को बसंत पंचमी है। प्रतिबंधित मांझे की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री के साथ उसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए पुलिस अब ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। पुलिस का ड्रोन पतंगों के साथ छतों, मैदानों के ऊपर उड़ते हुए जांच कर रहा है कि पतंग को प्रतिबंधित मांझे से तो नहीं उड़ाया जा रहा है। रोक के बावजूद प्रतिबंधित मांझे का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में वर्ष 2024 में बसंत पंचमी पर एक युवक की चीनी मांझे से मौत हो चुकी है। कई लोगों की गर्दन तक कटी है।
उधर, एसएसपी आशीष तिवारी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझे की खरीद-बिक्री पर रोक लगाएं। पुलिस ने हाल के कुछ दिनों में बड़ी खेप बरामद करते हुए उसकी बिक्री करने वालों को गिरफ्तार किया है।
-- -- -- -
पुलिस ने पकड़ा 39 किलो चीनी मांझा, युवक गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने गलीरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गलीरा रोड पर न्यू लक्ष्मीपुरम में रविदास मंदिर के पास घर में एक युवक चीनी मांझा बेच रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर के इशारे पर एक युवक को दबिश देकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सागर निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम बताया। उसके कब्जे से 39 किलो चीनी मांझा मिला यानी 74 चरखी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने कम दाम में मांझा खरीदकर महंगे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। वह मांझा बेचने का कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। तीन नमूने लेकर सील किया गया।
Trending Videos