सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Established in 1860, the bar association's president was elected by unanimous vote.

Saharanpur News: 1860 में स्थापित हुई बार, सर्वसम्मति से चुने जाते थे अध्यक्ष

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Established in 1860, the bar association's president was elected by unanimous vote.
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में बार का इतिहास करीब 165 वर्ष पुराना है। पहले जिला जज एडविन हिल थे। इसके बाद एसोसिएशन की इमारत का निर्माण 1901 में कराया गया, जिस स्वरूप में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन इस वक्त मौजूद है। वह 1977 में आई। इसी समय रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराया गया। तब से अब तक 39 अध्यक्ष और महासचिव चुने जा चुके हैं।
Trending Videos


वर्ष 1860 में स्थापित बार में सहारनपुर के अलावा बिजनौर, यमुनानगर, देहरादून, गढ़वाल, इंद्री आदि जिले आते थे। इन सभी के वादों का निस्तारण यहां पर होता था। वरिष्ठ अधिवक्ता बिशंबर सिंह पुंडीर बताते हैं कि पहले ज्यूडिशियल कैडर होता था। इनकी नियुक्ति भी हाईकोर्ट की ओर से होती थी। सहारनपुर में तीन न्यायालय देवबंद, नकुड़ और सहारनपुर थे। यह अधिकारी कलेक्ट्रेट में ही बैठते थे। इसके कुछ समय बाद एक नई पोस्ट एडीएम जे बनाई गई। इसके बाद आईपीसी और सीआरपीसी के वाद दीवानी कचहरी में सुने जाने लगे। तभी से कलेक्ट्रेट परिसर में बैठने वाले अधिवक्ता दीवानी कचहरी परिसर में बैठने लगे। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले के चुनावों को लेकर वह बताते हैं कि पहले अधिवक्ताओं की संख्या कम थी। बैठक में सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष और सचिव चुन लिए जाते थे। जैसे-जैसे प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ी। वैसे-वैसे चुनाव होने लगे। वर्ष 1977 में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद से हर वर्ष कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाते हैं। 1977 से ही चुने वाले अध्यक्ष और सचिव के नाम बोर्ड पर भी अंकित है। पहले अध्यक्ष और सचिव का कार्यकाल एक वर्ष उसके बाद एक कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्षों का रहा। वर्ष 2013 में सचिव के स्थान पर महासचिव पद बनाया गया।

- अभी तक चुने गए अध्यक्ष और सचिव
अध्यक्ष ------------------- सचिव---------कार्यकाल
01 मलखान सिंह शर्मा------जयकृत सिंह----1980-81
02 ब्रह्मजीत शर्मा------रविंद्र मित्तल----- 1981-84
03 इंद्रप्रकाश कपिल-----शशी मोहन श्रीवास्तव-- 1984-85
04 सुरेश चंद भटनागर------श्याम पाल सिंह----1985-86
05 वेद प्रकाश अग्रवाल -----राकेश कुमार जैन----1986-88
06 मुकंद लाल मेहता -------श्याम पाल सिंह-----1988-89
07 दामोदर प्रसाद माहेश्वरी------पूरण चंद शर्मा------1989- 90
08 ब्रह्मजीत शर्मा ---------- अरविंद गुप्ता ------ 1990-91
09 जयकृत सिंह ------अखिलेश चंद अग्रवाल--- 1991- 92
10 शम्भू सिंह वर्मा ------ विद्या भूषण त्यागी ------1992- 93
11 अशोक कुमार गुप्ता ------राकेश कुमार जैन -------- 1993- 95
12 सरदार दर्शन सिंह ----पूरण चंद शर्मा ---------- 1995-96
13 ईश्वर कुमार कौशिक -----नेत्र पाल सिंह---------1996-97
14 अशोक कुमार गुप्ता ------- शीश पाल सिंह पुंडीर ------1997-98
15 ईश्वर कुमार कौशिक ------राकेश कुमार जैन -------1998-2000
16 शम्भू सिंह वर्मा --------- सुरेंद्र दीक्षित -------- 2000-2002
17 जयकृत सिंह ------राशिद जमील -------2001- 2002
18 ईश्वर कुमार कौशिक-----चौधरी रणधीर सिंह-----2002-2003
19 ब्रहमजीत शर्मा ---------अरुण कपिल -------2003-2005
20 रविंद्र कुमार कपूर -----राम कुमार शर्मा------ 2005-2006
21 ब्रह्मजीत शर्मा -----अशोक पोसवाल------ 2006-2007
22 शीश पाल सिंह पुंडीर -----रवींद्र तोमर-----2007-2008
23 पूरण चंद शर्मा ----- राजेंद्र सिंह चौहान ------ 2008-2009
24 सुरेंद्र पाल सिंह ----- संजीव कुमार शर्मा ----- 2009-2010
25 ब्रह्मजीत शर्मा ------- रवीश कुमार माहेश्वरी --- 2010-2012
26 सुरेंद्र दीक्षित ---- आशुतोष गुप्ता ------2011- 2012
27 इसम सिंह ------राजीव शर्मा -------2012-2013
अध्यक्ष------------महासचिव-----------कार्यकाल
28 महेश बंसल -----राहुल त्यागी -----2013-2014
29 सिद्धार्थ शंकर त्यागी ----- आदित्य सिंह ------2014-2015
30 सत्यपाल सिंह सैनी ----अनुराग गुप्ता -----2015- 2016
31 अखिलेश चंद्र अग्रवाल ---- सतेंद्र वर्मा ------2016- 2017
32 अरविंद्र शर्मा ---------- स्वराज सिंह ----- 2017-2018
33 आदित्य अंगीरस ------ आदित्य सिंह -----ृ2018- 2019
34 राजेंद्र सिंह चौहान ---------राजीव गुप्ता ----2019- 2020
35 अभय सैनी --------राहुल त्यागी -----2020- 2021
36 अशोक पुंडीर ------ नितिन कुमार शर्मा -------- 2021- 2022
37 अरविंद शर्मा-----मुनव्वर आफताब -------2022- 2023
38 राजीव गुप्ता -------- निशांत त्यागी --------2023- 2024
39 अभय सैनी ---------- अजय कौशिक -------2024-2025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed