सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the first shift, 39.02 percent of the candidates appeared for the exam, while in the second shift, the figure was 40.50 percent.

Saharanpur News: पहली पाली में 39.02 व दूसरी पाली में 40.50 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
In the first shift, 39.02 percent of the candidates appeared for the exam, while in the second shift, the figure was 40.50 percent.
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को 16 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। पहली पाली में 39.02 फीसदी और दूसरी पाली में 40.50 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए। यानी 60 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
Trending Videos

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक हुई। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी प्रात: सात बजे से केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पहली पाली की परीक्षा सभी 16 केंद्रों पर कराई गई। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्नपत्र आया। पहली पाली के लिए कुल 6,343 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से मात्र 2,475 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,868 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में उपस्थित रहने वालों का प्रतिशत 39.02 रहा, जबकि अनुपस्थित रहने वालों प्रतिशत 60.98 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा केवल आठ केंद्रों पर हुई। परीक्षा का समय अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक रहा। इसमें सामान्य ज्ञान एवं जीव विज्ञान आधारित प्रश्नपत्र आया। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए सभी आठ केंद्रों पर 3,548 अभ्यर्थी आवंटित थे। इनमें से केवल 1,437 ने परीक्षा दी, जबकि 2,111 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल उपस्थिति 40.50 फीसदी रही, जबकि 59.50 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
------
अभ्यर्थियों की बात
-यमुनानगर से परीक्षा देने आई रितु भारती ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया। उनका कहना था कि परीक्षा से पहले वह काफी डरी हुई थी, लेकिन सब अच्छा रहा।
-एसएएम इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकली रितु ने बताया कि प्रश्नपत्र पढ़ा हुआ ही आया। कुछ सवाल थोड़ा उलझाऊ लगे, लेकिन ओवरऑल पेपर ठीक हुआ।
-बिजनौर से परीक्षा देने आए विकास कुमार ने प्रश्नपत्र को मुश्किल बताया। उनका कहना था कि सब्जेक्टिव प्रश्नों ने उन्हें थोड़ा परेशान किया, लेकिन चयन की उम्मीद है।
-बिजनौर से ही परीक्षा देने पहुंचे ललित कुमार भी गदगद नजर आए। उनका कहना था कि परीक्षा देने वालों की उपस्थिति बेहद कम रही। पेपर भी अच्छा गया। उम्मीद पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed