{"_id":"69a5e5ac1bee3f3d860803f9","slug":"more-than-40000-girls-will-be-vaccinated-against-cervical-cancer-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-170527-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 40 हजार से अधिक बालिकाओं को लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 40 हजार से अधिक बालिकाओं को लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू हुए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 40 हजार से अधिक बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। जिले की लगभग एक प्रतिशत आबादी को इस चरण में शामिल किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का शिक्षा विभाग भी सहयोग करेगा।
जिन बालिकाओं ने अपनी उम्र के 14वें साल में प्रवेश कर लिया है, लेकिन उन्होंने अभी तक 15वें साल का जन्मदिन नहीं मनाया है। जिले में ऐसी बालिकाओं की संख्या 40 हजार से अधिक हैं, क्योंकि जिले की आबादी करीब 40 लाख है। इसलिए लक्ष्य भी एक फीसदी आबादी मिला है। 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से देशव्यापी कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इसके बाद अब चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण शुरू होगा। जिले में शिविर स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए नौ से 14 साल की आयु में टीका लगवाना सबसे प्रभावी होता है। इस बीमारी की पहचान काफी देर से हो पाती है, तब तक इलाज भी करना मुश्किल होता है।
Trending Videos