{"_id":"6967e741d0a47ecff10838b7","slug":"opium-smuggling-from-jharkhand-to-west-up-reward-of-rs-50-thousand-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167205-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: झारखंड से वेस्ट यूपी में अफीम तस्करी, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: झारखंड से वेस्ट यूपी में अफीम तस्करी, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने अफीम तस्करी के आरोपी कपिल कुमार को झारखंड में हजारीबाग जिले के सोनापुर गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी झारखंड से वेस्ट यूपी में अफीम की तस्करी करता था।
एएनटीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कपिल कुमार निवासी बिसनपुर जिला चतरा झारखंड के खिलाफ 11 जनवरी को एएनटीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से झारखंड से उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं क्षेत्र में अफीम की तस्करी कर रहा था। वह चतरा-खूंटी इलाके से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर बरेली, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बरेली रेंज के डीआईजी द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ बदायूं के दातागंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से प्राथमिकी दर्ज है।
Trending Videos